Lowest First-Innings Scores in a Venue’s Debut Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ़ एरीना में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम 34 ओवर में 64 रनों पर ऑलआउट हो गई। बता दें कि मैके के इस स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है और यह ऑस्ट्रेलिया का 12 पुरुष टेस्ट वेन्यू है। इस मैदान में हुए पहले टेस्ट में ही कई रिकॉर्ड बन गए। 

Advertisement

 टूटा 137 साल पुराना रिकॉर्ड 

64 रन पुरुष टेस्ट क्रिकेट में किसी वेन्यू के डेब्यू टेस्ट मैच में बना सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 1889 में इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिबाबेथ स्टेडियम में हुए डेब्यू टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 84 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।  

चौथी बार हुआ ऐसा

मिचेल स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर बांग्लादेशी ओपनर शादमान इस्लाम को अपना शिकार बनाया। चौथी बार ऐसा हुआ है जब किसी वेन्यू में डेब्यू टेस्ट की पहली गेंद पर कोई विकेट गिरा है। सबसे पहले साल 1983 में भारत-पाकिस्तान के बीच जालंधर में हुए टेस्ट में ऐसा हुआ था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 101 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है। जिसमें शोरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 12 रन देकर 6 विकेट, पैट कमिंस ने 3 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार