दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मिली 6 रन की रोमांचक जीत के बाद टीम के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir Abuse) जोश-जोश में गाली दे बैठे और उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। उनके अपशब्द कहने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनई ने कप्तान केएल राहुल (77) और दीपक हुड्डा (52) के शानदार अर्धशतकों के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। 

Advertisement

दिल्ली को आखिरी 6 गेंद में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। कप्तान राहुल ने गेंद सौंपी मार्कस स्टोइनिस औऱ दिल्ली के लिए क्रीज पर मौजूद थे कुलदीप यादव और अक्षर पटेल। स्ट्राइक पर मौजूद कुलदीप यादव ने स्टोइनिस की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसकी अलगी गेंद वाइड थी और उसके बाद कुलदीप ने एक रन लेकर स्ट्राइक अक्षर को सौंपी।

हालांकि अक्षर ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर रन नहीं बना पाए और दिल्ली को जीत के लिए 2 गेंद में 13 रन की दरकार थी। जैसे ही स्टोइनिस ने ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। 

डगआउट में बैठे लखनऊ के मैंटर खुद पर काबू नहीं रख पाए और जीत के जोश में उनके मुंह से गाली निकल गई। बता दें की यह लखनऊ की सातवीं जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार