आईपीएल 2022 का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैटिल्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम टूर्नामेंट में पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी।

Advertisement

LSG vs DC: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – गुरुवार, 07 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 7: 30 बजे
जगह – डीवाई पाटिल स्टेडियम, पुणे

Match Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है। केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक और एविन लुईस की तिगड़ी किसी भी मैच में विपक्षी गेंदबाज़ों पर कहर बनकर बरस सकती है। वहीं मिडिल ऑर्डर में दीपक हुड्डा ने अब तक शानदार बल्लेबाज़ी की है।

गेंदबाज़ी की बात करें तो जेसन होल्डर के आने से अब टीम में बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही डिपार्टमेंट ज्यादा बैलेंस नज़र आ रहे हैं। वहीं टीम के स्टार गेंदबाज़ आवेश खान भी टूर्नामेंट के साथ-साथ फॉर्म में आते दिख रहे हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपटिल्स की बात करें तो डेविड वॉर्नर के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से अब टीम का टॉप ऑर्डर विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करता नज़र आ सकता है। वहीं फैंस को भी डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की जोड़ी को मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। एनरिक नॉर्खिया भी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं, यहीं कारण है टीम की बॉलिंग लाइनअप में भी सुधार देखने को मिलेगा।   

LSG vs DC: कौन होगा, किस पर भारी?

टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम काफी मजबूत और बैलेंस नज़र आ रही है। लेकिन इस मैच में दिल्ली कैपटिल्स की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े नाम(डेविड वॉर्नर और एनरिक नॉर्खिया) शामिल हो सकते हैं। ऐसे में दिल्ली की टीम को मजबूती मिलना तय है। यहीं वज़ह है, इस मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम फेवरेट मानी जा रही है।  

Advertisement

LSG vs DC Head-to-Head

आईपीएल में इन दोनों टीम्स का पहली बार आमना-सामना होगा, जिस वज़ह से हेड-टू-हेड का डाटा मौजूद नहीं हैं।

LSG vs DC (Team News)

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स - मार्कस स्टोइनिस उपलब्ध नहीं हैं।

दिल्ली कैपिटल्स - डेविड वार्नर और एनरिक नॉर्खिया प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन मिचेल मार्श अभी भी अवेलेबल नहीं हैं।

LSG vs DC संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स - केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मनदीप सिंह/सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुस्तफिजुर रहमान।

LSG vs DC: Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज - डेविड वार्नर, एविन लुईस, आयुष बडोनी
ऑलराउंडर- ललित यादव, जेसन होल्डर
गेंदबाज- कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, रवि बिश्नोई

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार