Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 43वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सोमवार (1 मई) को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इस सीजन पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिला था। RCB ने अपने होमग्राउंड पर 20 ओवर में 212 रन बनाए थे जिसके बाद LSG ने मैच की आखिरी गेंद पर 213 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया था।

इस मुकाबले में आप क्रुणाल पांड्या पर दांव खेल सकते हैं। इकाना स्टेडियम में स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है ऐसे में क्रुणाल आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही अच्छे पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप विराट कोहली या केएल राहुल को चुन सकते हैं।

LSG vs RCB: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 01 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  इकाना स्टेडियम, लखनऊ

LSG vs RCB: Pitch Report

यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 157 रन है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। मुकाबले में GT ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 135 रन टांगे थे। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ 128 रन ही बना सकी थी और मुकाबला 7 रनों से गंवा बैठी थी।

LSG vs RCB Head-to-Head

कुल - 03
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 02
लखनऊ सुपर जायंट्स - 01

LSG vs RCB: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore Dream 11 Team

विकेटकीपर - निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ - विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स, वानिंदु हसरंगा, क्रुणाल पांड्या (कप्तान)
गेंदबाज़ - मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई

Lucknow Super Giants Probable Playing XI

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, आवेश खान, यश ठाकुर

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, वैशाख विजय कुमार, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार