Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार, 22 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया था जो कि लखनऊ की टीम ने 180 रन डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स से रोमांचक अंदाज़ में 2 रनों से जीता था। इस मुकाबले में एडेन मार्कराम (45 गेंदों पर 66 रन) और आयुष बडोनी (34 गेंदों पर 50 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
LSG vs RR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 22 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ
Ekana Cricket Stadium, Lucknow Pitch Report
आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करने का फैसला कर सकती है। IPL के मौजूदा सीजन यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए है जो कि दोनों ही रन चेज करने वाली टीमों ने जीते।
बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.4 ओवर में लखनऊ के खिलाफ 165 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में 38.4 ओवर के खेल में कुल 329 रन बने और 11 विकेट गिरे।
LSG vs RR Head To Head Record
कुल - 06
लखनऊ सुपर जायंट्स - 02
राजस्थान रॉयल्स - 04
LSG vs RR, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
LSG vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम और ऋषभ पंत स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स की तो सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और कैमरून ग्रीन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
LSG vs RR Probable Playing XI
Lucknow Super Giants Probable Playing XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकपीर), निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मोहिसन खान। इम्पैक्ट प्लेयर- दिग्वेश राठी।
Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज पुंजा।
LSG vs RR Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
LSG vs RR Match Prediction, LSG vs RR Pitch Report, Today's Match LSG vs RR, IPL 2026, LSG vs RR Prediction, LSG vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।