लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (2024) के बाकी बचे मुकाबलों के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली (David Willey) की जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) को टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने शनिवार (30 मार्च) को इसका आधिकारिक ऐलान किया। 

 
Advertisement

बता दें कि विली को आईपीएल ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। वहीं फ्रेंचाइजी ने हेनरी को उनके बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

Advertisement

हेनरी ने अभी तक न्यूजीलैंड के लिए 25 टेस्ट, 82 वनडे औऱ 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम क्रमश: 95 विकेट, 141 विकेट औऱ 17 विकेट दर्ज हैं। वह इससे पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ दो मैच खेले हैं, वो भी पंजाब किंग्स के लिए 2017 में। 

विली इंग्लैंड के पांचवें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मौजूदा आईपीएल सीजन से अपना नाम वापस लिया है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के हैरी ब्रूक, लखनऊ के मार्क वुड, कोलकाता नाइट राइडर्स के जेसन रॉय और गस एटकिंसन भी टूर्नामेंट से अपना वापस ले चुके हैं।

Also Read: Live Score

लखनऊ आईपीएल 2024 में अपना अगला मैच शनिवार (30 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 20 रन का हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार