LSG Probable Playing XI Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs RCB) के बीच बुधवार, 15 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

निकोलस पूरन की जगह मैथ्यू ब्रीत्ज़के: LSG के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन बेहद ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आलम ये है कि वो साल 2026 के आईपीएल सीजन में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स के शुरुआती चार मुकाबलों में 10.25 की औसत और 85.41 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 41 रन जोड़ पाए हैं। ऐसे में हो सकता है कि उनकी जगह मैथ्यू ब्रीत्ज़के को प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शामिल किया जाए।

Advertisement

27 साल के मैथ्यू ब्रीत्ज़के 141 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 3,549 रन बनाए हैं। वो साउथ अफ्रीका के लिए भी 13 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उन्हें LSG ने 75 लाख रुपये में रिटेन किया है।

मोहसिन और मयंक की हो सकती है वापसी: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज़ मोहसिन खान और मयंक यादव पूरी तरह अपनी फिटनेस हासिल कर चुके हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों गेंदबाज़ों की प्लेइंग इलेवन में वापसी टीम के बॉलिंग अटैक को और भी मजबूती देगी। अगर उन्हें XI के कॉम्बिनेशन में चुना जाता है तो आवेश खान और प्रिंस यादव बाहर हो सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन/मैथ्यू ब्रीत्ज़के, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान/मोहसिन खान, प्रिंस यादव/मयंक यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्चिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार