IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है जो कि बेहद करीब है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मी़डिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी अपने कैप्टन केएल राहुल (KL Rahul) के स्ट्राइक रेट से बिल्कुल भी खुश नहीं है जिस वजह से वो उन्हें रिलीज कर सकते हैं।

Advertisement

TOI की रिपोर्ट्स के अनुसार एलएसजी से जुड़े एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'लखनऊ सुपर जायंट्स की मैनेजमेंट, मेंटर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर ने आंकड़ों का विश्लेषण किया और ये सामने आया है कि सुपर जायंट्स की टीम लगभग वो सभी मैच हार गई जहां केएल राहुल ने लंबे समय तक बल्लेबाज़ी की और रन बनाए।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'ये दर्शाता है कि केएल राहुल का स्ट्राइक रेट खेल की गति से मेल नहीं खाता है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ अब अधिक स्कोर बन रहे हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति को शीर्ष क्रम में इतने लंबे समय तक कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते रहने देने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।' गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन केएल राहुल ही टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने सीजन में 14 मैच खेलकर 136.12 की स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए थे।

केएल राहुल का स्ट्राइक रेट सच में काफी कम था। सीजन में कुल 7 खिलाड़ियों ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे और इनमें केएल राहुल ही सबसे कम स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे थे। ये भी जान लीजिए कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मयंक यादव, निकोलस पूरन और रवि बिश्नोई को रिटेन करने की तरफ देख रही है। इसके अलावा वो आयुष बडोनी और मोहसिन खान को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार