ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने शुक्रवार (6 मार्च) को भारत के खिलाफ पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने भारतीय टॉप ऑर्डर को सस्ते में निपटाकर इस फैसले को सही भी साबित किया। भारत को पहला और बड़ा झटका तब लगा जब स्टार ओपनर स्मृति मंधाना सिर्फ 4 रन बनाकर बोल्ड हो गईं।
अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहीं लुसी हैमिल्टन ने मंधाना को चारों खाने चित्त करते हुए बोल्ड कर दिया। ये शानदार बॉल छठे ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिली जब हैमिल्टन ने एक लहराती हुई गेंद डाली जिसका स्मृति के पास कोई जवाब नहीं था। ऑफ स्टंप पर पिच हुई ये बॉल ऐसी लहराई कि मंधाना के डिफेंस को चीरते हुए सीधा स्टंप से जा टकराई। बोल्ड होने के बाद मंधाना को भी यकीन नहीं हुई जबकि हैमिल्टन के पहले टेस्ट विकेट का जश्न देखने लायक था। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो इस समय भारतीय टीम संकट में नजर आ रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं और क्रीज पर जेमिमा रोड्रिग्स के साथ अनुभवी दीप्ति शर्मा खेल रही हैं। यहां से टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इसी जोड़ी पर होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ और विकेट चटकाकर भारत को बैकफुट पर धकेलना चाहेगी।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, स्नेह राणा, सायाली सतघरे, क्रांति गौड़।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (प्लेइंग XI): फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एलिसा हीली (कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन, डार्सी ब्राउन।