ICC Women's T20 World Cup 2026 Final, ENG-W vs AUS-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। ऑस्ट्रेलिया की युवा तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन ने नई गेंद से कमाल दिखाते हुए इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स का विकेट झटक लिया। वहीं शॉर्ट थर्ड पर खड़ी जॉर्जिया वोल ने शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा और इंग्लैंड को शुरुआती झटका दिया।

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (5 जुलाई) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम का शुरुआती विकेट जल्दी ही गिर गया। पारी का दूसरा ओवर लेकर आईं 20 साल की युवा तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन ने अपनी दूसरी ही गेंद पर इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिला दी। यह लूसी हैमिल्टन की महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली विकेट भी रही।

हैमिल्टन ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद फेंकी, जो एंगल के साथ बल्लेबाज से दूर निकल रही थी। एमी जोन्स ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड की ओर चली गई। वहां तैनात जॉर्जिया वोल ने अपनी बाईं ओर शानदार डाइव लगाई और जमीन से कुछ इंच ऊपर बेहतरीन कैच लपक लिया। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

इस विकेट के साथ एमी जोन्स की पारी सिर्फ 6 गेंदों में 6 रन पर समाप्त हो गई और इंग्लैंड ने महज 7 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया।  

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड महिला (प्लेइंग XI): एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

ऑस्ट्रेलिया महिला प्लेइंग XI): बेन मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार