भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज़ 6 फरवरी यानि रविवार से होने जा रहा है लेकिन साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) में मिली हार से उबरना इतना आसान नहीं होगा और ऊपर से तीन खिलाड़ियों के कोविड पॉज़ीटिव आने के बाद तो राह और भी मुश्किल हो गई है।

Advertisement

ऐसे में हो सकता है कि पहले वनडे में रोहित शर्मा के साथ वेंकटेश अय़्यर को ओपनिंग करनी पड़ जाए। हालांकि, इसी बीच भारत के पूर्व ऑलराउंडर मदन लाल ने वेंकटेश अय्यर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मदन लाल का मानना है कि अय़्यर ऑलराउंडर के रूप में ज्यादा कामयाब नहीं होंगे।

Advertisement

मदन लाल (Madan Lal) ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान कहा, 'अगर वो 5 या 6 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो मुझे नहीं लगता वो बहुत कामयाब होंगे। मैंने उनकी गेंदबाजी भी देखी है, वो बहुत प्रभावशाली नजर नहीं आए। मुझे लगता है कि वो अधिक से अधिक 2-3 ओवर बॉलिंग कर सकते थे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर भी काम नहीं किया है। अगर आप सोचते हैं कि वो इस इंडियन टीम में बतौर ऑलराउंडर फिट होते हैं तो ये उनके लिए बहुत मुश्किल होने वाला है।'

आपको बता दें कि अय्यर फिलहाल टीम इंडिया में अपनी जगह बचा पाने में सफर रहे हैं। लेकिन आगामी सीरीज में उनके लिए चुनौतियां काफी ज्यादा हैं। क्योंकि रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या के वापस आने से पहले अगर उन्होंने खुद को साबित नहीं किया तो उनका पत्ता कटना तय है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार