इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन रविवार (7 जून) को न्यूजीलैंड को 115 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) में अहम अंक मिले, लेकिन सबसे बड़ा असर न्यूजीलैंड पर पड़ा है, जिसे पॉइंट्स टेबल में भारी नुकसान झेलना पड़ा।

Advertisement

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और उनके तेज गेंदबाजों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में सिर्फ 140 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में काइल जैमीसन ने 5 विकेट लिए, जबकि नाथन स्मिथ ने 3 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

हालांकि इंग्लैंड ने भी जोरदार जवाब दिया। चार साल बाद टेस्ट टीम में लौटे ओली रॉबिन्सन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर खत्म हो गई। दूसरी पारी में डेब्यू कर रहे एमिलियो गे (57) के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने 226 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 138 रन पर आउट हो गई और इंग्लैंड ने 115 रन से मुकाबला जीत लिया। इस पारी में इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने पंजा चटकाया।

इस हार से पहले न्यूजीलैंड WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर था। लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट गंवाने के बाद उसका पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 77.78 से गिरकर 58.33 हो गया। इसका सीधा असर उसकी रैंकिंग पर पड़ा और टीम शीर्ष दो से नीचे खिसक गई।

न्यूजीलैंड की इस गिरावट का सबसे ज्यादा फायदा साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को हुआ। साउथ अफ्रीका एक पायदान खिसकर 75.00 PCT के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि श्रीलंका 66.67 PCT के साथ तीसरे नंबर पर आ गया।

Advertisement

वहीं इंग्लैंड को इस जीत से ज्यादा फायदा नहीं मिला है और वह अभी भी सातवें स्थान पर ही बना हुआ है। उसका PCT बढ़कर 37.88 हो गया है, जो पहले से लगभग 6 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि यह भारत को पीछे छोड़ने के लिए पर्याप्त नहीं रहा और टीम अभी भी टॉप-6 से बाहर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलहाल WTC 2025-27 चक्र में ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक खेले 8 में से 7 मैच जीते हैं और उसका PCT 87.50 है, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार