10 अप्रैल। क्रिकेट फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस टीम का मुकाबला आज किंग्स इलेवन पंजाब से होना है। उससे पहले ही ऐसी खबर आने से फैन्स को झटका लगा है। इंडिया टूडे में छपी खबर के अनुसार रोहित शर्मा के पैर में चोट लगी है लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान जसप्रीत बुमराह भी चोटिल हुए थे लेकिन जल्द ही बुमराह ने चोट से रिकवरी कर लिया था।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को चयनकर्ता वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने वाले हैं उससे पहले रोहित शर्मा का इस तरह से चोटिल हो जाना चिंता का विषय है।

आईपीएल के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड कप खेलना है उससे पहले खिलाड़ियों की चोट लगने की खबर आने लगी है जो क्रिकेट फैन्स से लेकर भारतीय टीम के लिए भी चिंता का विषय है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार