Virandeep Singh T20I Record: मलेशिया और थाईलैंड के बीच सोमवार (24 नवंबर) को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल स्टेडियम में मिनी एसईए पुरुष T20I क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का पहला मुकाबला खेला गया, दो बारिश के कारण बेनतीजा रहा। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद थाईलैंड का स्कोर 6 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन था, इसके बाद बारिश ने खलल डाला और फिर मुकाबला रद्द हो गया। मलेशिया को जो 2 सफलताएं मिली उनमें 1 विकेट गई वीरनदीप सिंह के खाते में और उन्होंने इसके साथ ही इतिहास रच दिया। 

Advertisement

इस विकेट के साथ ही भारतीय मूल के 26 वर्षीय वीरनदीप ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इसके साथ ही वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 या उससे ज्यादा रन और 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

वीरनदीप ने 105 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 100 पारियों में 38.06 की औसत से 3083  रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 22 अर्धशतक जड़े हैं। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल 11वें नंबर पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि वह एसोसिएट देशों के इकलौते खिलाड़ी हैं जो इस फॉर्मेट में 3000 रन के आंकड़े तक आए हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार