पश्चिम बंगाल में चुनाव नजदीक हैं ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म है और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इन अटकलों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद सौगत रॉय (Sougata Ray) ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान सौगत रॉय ने कहा, 'अगर सौरव गांगुली राजनीति जॉइन करने का फैसला करते हैं तो इससे मैं खुश नहीं होंगा। सौरव सिर्फ बंगाल के कप्तान नहीं थे, बल्कि वह सभी बंगाली के आदर्श भी हैं। सौरव अपने टीवी शो के कारण भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सौरव की राजनीति में कोई पृष्ठभूमि नहीं है इसलिए मुझे लगता है कि वह राजनीति में सेवा नहीं कर पाएंगे।' 

Advertisement

सौगत रॉय ने आगे कहा, ' सौरव गांगुली देश और पश्चिम बंगाल के गरीबों की समस्या के बारे में बिल्कुल भी नहीं जानते हैं। उनका गरीबी और मजदूरों की समस्या से कोई वास्ता नहीं रहा है। ऐसे में अगर उन्होंने ऐसा कदम उठाने के बारे में विचार किया तो फिर उनके हाथ निराशा ही लगेगी।'

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मैदान में सौरव गांगुली उतरेंगे या नहीं? इन सवालों को सौरव ने खुद ही इसे खारिज कर दिया था और इन्हें महज एक अफवाह बताया था। खबरें यह भी थीं कि सौरव गांगुली भाजपा की मदद से बोर्ड प्रेसिडेंट बने हैं और बदले में बीजेपी ने उनसे समझौता किया है। हालांकि अमित शाह ने इन सभी बातों को सिरे से नकार दिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार