India vs Afghanistan, One-off Test: भारतीय स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है। डेब्यू मैच की पहली पारी में सुथार ने 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं।
ऐसा करने वाले दसवें भारतीय
सुथार भारत के सातवें स्पिनर और कुल दसवें गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। सबले पहले मोहम्मद निसार ने यह कारनामा किया था और उनके बाद इस लिस्ट में वमन कुमार, आबिद अली, दिलीप दोषी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी औऱ अक्षर पटेल ने यह कमाल किया था।
तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड
बतौर भारतीय टेस्ट डेब्यू पर एक पारी में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू में 47 रन देकर 6 विकेट लिए थे। उनसे आगे इस लिस्ट में सिर्फ नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू की दोनों पारियों में 8-8 विकेट लिए थे।
सुथार की शानदार गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 412 रनों की विशाल बढ़त हासिल की और इसके बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला किया। सुथार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी।