अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार टेस्ट डेब्यू के बाद स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार इंग्लैंड की धरती पर भी धमाल मचाने पहुंच गए हैं। काउंटी चैंपियनशिप के मैचों का नया दौर शुरू हो गया है और उन्होंने वार्विकशायर के लिए खेलते हुए अपना डेब्यू काउंटी विकेट भी हासिल कर लिया। उन्होंने चालाकी भरी गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाज को स्टंपआउट करवाया और अपना पहला विकेट हासिल किया।

Advertisement

स्कारबोरो में यॉर्कशायर के खिलाफ वार्विकशायर के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने 19 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने सैम व्हाइटमैन को 55 रन पर स्टंप आउट करके अपना पहला विकेट हासिल किया और बाद में विलियम लक्सटन को 167 रन पर आउट किया। उनके पहले विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

दरअसल, इस समय इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैपियनशिप में दो भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। एकतरफ होव में ग्लैमॉर्गन के खिलाफ ससेक्स के लिए खेलते हुए जयदेव उनादकट ने भी शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने 14.2 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिए, जिसमें ओपनर और इंग्लैंड टीम में जगह बनाने के दावेदार आसा ट्राइब का विकेट भी शामिल था।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनके शानदार प्रदर्शन से ससेक्स मजबूत स्थिति में आ गई है। टीम ने मेहमान टीम को 155 रन पर ऑलआउट कर दिया और दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 136 रन बना लिए। अब यहां से ससेक्स की टीम चाहेगी की पहली पारी में एक बड़ा स्कोर बनाकर बड़ी लीड हासिल की जाए और ग्लैमॉर्गन पर दबाव बनाया जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार