अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में अपना डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर मानव सुथार ने बल्ले से धमाल मचाने के बाद दूसरे दिन गेंद से भी महफिल लूट ली। उन्होंंने अपने टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में विकेट लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। कप्तान शुभमन गिल ने सुथार को छठे ओवर में गेंद थमाई और इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने अपने करियर का पहला विकेट ले लिया।

Advertisement

अफगानिस्तान के ओपनर अब्दुल मलिक ने सुथार के खिलाफ अटैकिंग अप्रोच अपनाने की कोशिश की लेकिन ये गलती उन पर भारी पड़ गई और मोहम्मद सिराज ने उनका आसान सा कैच पकड़कर सुथार को उनके टेस्ट करियर का पहला विकेट दिला दिया। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इससे पहले सुथार ने बल्ले से भी दम दिखाया और 41 गेंदों में 28 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। इस मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन (7 जून) को अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल औऱ केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

गिल ने 177 गेंदों में 126 रन और राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन बनाए। इन दोनों के अलावा साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक जड़ने से चूक गए। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन और पंत ने 121 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा जियाउर्रहमान शरीफी, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार