अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में अपना डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर मानव सुथार ने बल्ले से धमाल मचाने के बाद दूसरे दिन गेंद से भी महफिल लूट ली। उन्होंंने अपने टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में विकेट लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। कप्तान शुभमन गिल ने सुथार को छठे ओवर में गेंद थमाई और इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने अपने करियर का पहला विकेट ले लिया।
अफगानिस्तान के ओपनर अब्दुल मलिक ने सुथार के खिलाफ अटैकिंग अप्रोच अपनाने की कोशिश की लेकिन ये गलती उन पर भारी पड़ गई और मोहम्मद सिराज ने उनका आसान सा कैच पकड़कर सुथार को उनके टेस्ट करियर का पहला विकेट दिला दिया। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
India have their first wicket!!
— The Cricket Vault (@TheCricketVault) June 7, 2026
Debutant Manav Suthar strikes in his First Over!!
Afghanistan 28/1
Follow @TheCricketVault for more#IMDvAFG #INDvsAFG pic.twitter.com/VIPanaKpKJ
इससे पहले सुथार ने बल्ले से भी दम दिखाया और 41 गेंदों में 28 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। इस मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन (7 जून) को अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल औऱ केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा।
Also Read: LIVE Cricket Score
गिल ने 177 गेंदों में 126 रन और राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन बनाए। इन दोनों के अलावा साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक जड़ने से चूक गए। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन और पंत ने 121 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा जियाउर्रहमान शरीफी, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिए हैं।