बंगाल और कर्नाटक के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का क्वार्टर फ़ाइनल खेला गया जहां इस मैच में कई सारे रोमांचक पल देखने को मिले। पहले तो मनीष पांडे की वजह से ये मैच सुपर ओवर तक पहुंचा और इसके बाद पांडे ने ही छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।

Advertisement

कर्नाटक ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के बाद 160/5 का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल को आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे। ऋत्विक रॉय चौधरी ने पहली दो गेंदों पर दो छक्के जड़े। इसके बाद आखिरी गेंद पर 1 रन की जरूरत थी और बंगाल की जीत सामने दिखाई दे रही थी लेकिन आखिरी गेंद पर मनीष पांडे की रॉकेट थ्रो ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया।

Advertisement

इसके बाद मैच सुपर ओवर में एकतरफा हो गया। बंगाल ने अपने कोटे की 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए जिसका मतलब ये था कि कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाने थे जिसे कर्नाटक की टीम ने सिर्फ 2 गेंदों में हासिल कर लिया।

मनीष पांडे ने पहले मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया और फिर सुपर ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इस मैच में मनीष ने शानदार कप्तानी से भी सभी का दिल जीत लिया। इसी के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के चार सेमीफाइनलिस्ट कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद और विदर्भ हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार