चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार (10 मई) को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मज़बूत कर लिया। चेन्नई की इस जीत में कहीं न कहीं दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर मनीष पांडे ने भी अहम भूमिका निभाई। मनीष पांडे ने बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसी गलती कि जिसने मैच का रुख ही पलट कर रख दिया।

Advertisement

इस मैच में दिल्ली की टीम को मैच जीतने के लिए 168 रनों का लक्ष्य मिला था और जल्दी से दो विकेट गंवाने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में मनीष पांडे आए। इस दौरान उनके और मिचेल मार्श के बीच ऐसी गलतफहमी हुई कि उसने दिल्ली को मैच से बाहर कर दिया। ये घटना दिल्ली की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिली।

Advertisement

सीएसके के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ये ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद पर पांडे ने कवर की तरफ डिफेंस किया और मिचेल मार्श को सिंगल के लिए कॉल किया। पांडे की कॉल पर मिचेल मार्श दौड़ पड़े और आधी पिच पर पहुंच गए थे लेकिन तभी पांडे ने फील्डर को देखकर मार्श को सिंगल के लिए मना कर दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी।

मार्श स्ट्राइकर एंड तक लगभग पहुंच गए थे और अजिंक्य रहाणे ने भागकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर गिल्लियां उड़ाकर मिचेल मार्श को आउट कर दिया। अगर पांडे चाहते तो वो यहां पर अपना बलिदान दे सकते थे लेकिन उन्होंने अपना विकेट बचा लिया और मार्श की बलि चढ़ गई। मार्श ने आउट होने से पहले सिर्फ 5 रन बनाए थे और अगर वो कुछ ओवर रहते तो शायद वो मैच का रुख पलट सकते थे मगर पांडे की ये गलती दिल्ली को ले डूबी।

सोशल मीडिया पर भी पांडे को फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर सीएसके के लिए काम आसान किया। मनीष पांडे ने आउट होने से पहले इस मैच में 29 गेंदों में सिर्फ 27 रन बनाए। उनकी इस धीमी पारी ने बाकी टीम का भी काम मुश्किल कर दिया और अब दिल्ली की इस हार के लिए पांडे को ही दोषी माना जा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार