10 अक्टूबर। भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जल्द ही शादी करने वाले हैं। मनीष पांडे साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। गौरतलब है कि मनीष पांडे इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं।
Advertisement
मनीष पांडे की शादी साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से होगी। दोनों की शादी मुंबई में 2 दिसंबर को होने वाली है। मनीष पांडे की शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे।
Advertisement
मनीष और अश्रिता की शादी की रस्में मुंबई में दो दिन तक चलेंगी। आपको बता दें कि मनीष पांडे और खूबसूरत एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।