अबु धाबी में खेले गए टी-10 लीग के फाइनल में मराठा अरेबियंस की टीम ने डेक्कन ग्लैडिएटर्स को हरा दिया। इस फाइनल मैच में मराठा अरेबियंस की टीम को 8 विकेट से जीत मिली।

Advertisement

डेक्कन ग्लैडिएटर्स  की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में केवल 87 रन ही बना सके। गौरतलब है कि डेक्कन ग्लैडिएटर्स की कप्तानी शेन वॉटसन कर रहे थे। डेक्कन ग्लैडिएटर्स की ओर से आसिफ खान मे 25, भानुका राजपक्सा ने 23 और मोहम्मद शहजाग ने 14 रनों बनाए। 

Advertisement

वहीं दूसरी ओर मराठा अरेबियंस की ओर से ओपनर चैडविक वॉल्टन ने 26 गेंद पर 51 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को विजेता बना दिया। ओपनर चैडविक वॉल्टन  ने अपनी पारी में3 छक्का और 6 चौके जड़े।

फाइनल मैच में शानदार अर्धशतक जमाने वाले चैडविक वॉल्टन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, क्रिस लिन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि भारत के दिग्गज युवराज सिंह भी इस टी-10 लीग में मराठा अरेबियंस टीम की ओर से खेल रहे थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार