Marco Jansen Record: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन (Marco Jansen) ने बीते बुधवार, 04 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के खिलाफ अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-7 पर बैटिंग की और 30 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के ठोककर नाबाद 55 रन बनाए। इसी के साथ अब वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के किसी नॉक आउट मुकाबले में नंबर-7 या उससे नीचे बैटिंग करके अर्धशतक ठोकने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मार्को यानसेन से पहले सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ माइकल हसी ने ये कारनामा किया था। उन्होंने साल 2010 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने 24 गेंदों पर 60 रन बनाए थे।

Advertisement

इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने सेमीफाइनल मैच में छठे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की जो कि टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के लिए छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

इतना ही नहीं, ये साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए भी दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड की जोड़ी है, जिन्होंने साल 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 81 रन जोड़े थे।

ऐसा रहा मैच का हाल: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से साउथ अफ्रीका के सामने 170 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए फिन एलन ने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोके, वहीं टिम सेफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन और रचिन रविंद्र ने 11 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 13 रनों की योगदान किया। इसी के दम पर कीवी टीम ने 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से जीत दर्ज की। वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार