SA vs AUS 1st ODI: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (24 सितंबर) को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन (Marco Jansen) ने बल्ले से ऐसा कमाल किया, जिसने उन्हें टीम के रिकॉर्ड बुक में जगह दिला दी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे यानसेन ने 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पोलॉक का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर अब यानसेन के नाम हो गया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड शॉन पोलॉक के नाम था। पोलॉक ने 5 मार्च 2006 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों में 69 रन की पारी खेली थी। अब करीब दो दशक बाद यानसेन ने 75 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

यानसेन की 75 रन की पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में नंबर-7 बल्लेबाज के तौर पर संयुक्त रूप से सातवीं सबसे बड़ी पारी भी है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम 86-86 रन के साथ सबसे ऊपर हैं। मैकुलम ने फरवरी 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 86 रन बनाए थे, जबकि वसीम अकरम ने फरवरी 1990 में 76 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली थी।

वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए यह संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में जस्टिन केम्प 100 रन की नाबाद पारी के साथ सबसे आगे हैं, जबकि डेविड मिलर ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 85 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में यानसेन ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 107 रनों की शानदार साझेदारी की। ब्रीट्जके ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 106 गेंदों में 112 रन की शतकीय पारी खेली। दोनों की पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 297 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार