आईपीएल 2022 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, 19वें ओवर तक ये मैच सनराइजर्स की टीम जीती हुई थी लेकिन मार्को जेनसन का ओवर गुजरात को मैच जितवा गया। जेनसन को आखिरी ओवर में 4 छक्के पड़े और ये मुकाबला केन विलियमसन की टीम हार गई।

Advertisement

अगर आखिरी ओवर की बात करें तो गुजरात को 22 रनों की दरकार थी और गेंद मार्को जेनसन के हाथ में थी। सभी को लग रहा था कि तेवतिया और राशिद खान की जोड़ी ये रन नहीं बना पाएगी लेकिन पहली ही बॉल पर तेवतिया ने छक्का लगाकर ये दिखा दिया कि वो हार नहीं मानेंगे। इसके बाद जब राशिद खान स्ट्राइक पर आए तो उन्होंने भी जेनसन को आईना दिखाने का काम किया।

Advertisement

आखिरी ओवर में 22 रन देने वाले मार्को ने 6 गेंदों में एक भी यॉर्कर नहीं डाला और कहीं न कहीं यही उनकी टीम पर भारी पड़ गया। आखिरी ओवर में 22 रन लुटाने वाले जेनसन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है और कहीं न कहीं अगर उन्हें मैच का मुज़रिम कहा जाए तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।

हालांकि, कप्तान केन विलियमसन ने मैच हारने के बावजूद भी इस खिलाड़ी से विश्वास नहीं खोया है और उनका कहना है कि वो आने वाले मुकाबलों में वापसी करेंगे। अगर इस मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के लिए 20वां ओवर निर्णायक साबित हुआ। एकतरफ जहां हैदराबाद ने आखिरी ओवर में 25 रन बटोरे थे तो वहीं गुजरात ने आखिरी ओवर में 22 रन लूटकर मैच खत्म कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार