Marco Jansen One-Handed Catch: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (24 सितंबर) को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में मार्को यानसेन ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले में वापसी की कोशिश कर रहा था और मैट रेंशॉ क्रीज पर टिके हुए थे। ऐसे समय में यानसेन ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसने मुकाबले का रुख ही बदल दिया।

Advertisement

मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती विकेट गंवा दिए थे और उस पर लगातार दबाव बढ़ रहा था।

हालांकि, पांचव नंबर के बल्लेबाज मैट रेंशॉ एक छोर पर टिके हुए थे और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें काफी हद तक उन्हीं पर टिकी थीं। इसी बीच पारी के 37वें ओवर में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी गेंदबाजी करने आए और उन्होंने रेंशॉ के खिलाफ शॉर्ट गेंद डाल दी।

रेंशॉ ने गेंद को अच्छी तरह पढ़ते हुए पुल शॉट खेला। बल्ले और गेंद का संपर्क हुआ, लेकिन शॉट में वह ताकत नहीं थी कि गेंद बाउंड्री तक पहुंच सके। गेंद हवा में उठकर डीप मिड-विकेट की तरफ जाने लगी और वहां मार्को यानसेन तैनात थे।

यानसेन ने गेंद को हवा में जाते ही भांप लिया। उन्होंने तेजी से अपनी जगह से दौड़ लगाई और काफी दूरी तय करने के बाद गेंद के करीब पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपना दायां हाथ पूरी तरह फैलाया और हवा में स्लाइड करते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया।

VIDEO:

रेंशॉ ने 44 रन बनाए और उनका विकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। वह उस समय टीम की पारी को संभालने वाले आखिरी प्रमुख बल्लेबाजों में से एक थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

रेंशॉ के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने बाकी बल्लेबाजों को भी ज्यादा मौका नहीं दिया और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 230 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 67 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार