दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज़ गेंदबाज़ मार्को जेनसन लगातार भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ते हुए दिखे हैं। अब तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी उन्हें ऋषभ पंत से पंगा लेते हुए देखा गया। दरअसल, हुआ ये कि पंत ने उनकी गेंद पर डिफेंस किया और गेंद सीधा उनके हाथों में चली गई।

Advertisement

पंत डिफेंसिव शॉट खेलने के बाद अपनी क्रीज़ में ही खड़े रहे लेकिन जेनसन ने एक बार फिर जोश के चक्कर में होश गंवा बैठे और सीधा थ्रो पंत के मार बैठे। लेकिन इसका भी जवाब पंत के पास था और उन्होंने उनकी थ्रो पर भी सीधा शॉट लगा दिया।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जब जेनसन बल्लेबाज़ी के लिए आते हैं तब पंत किस तरह से पलटवार करते हैं। क्योंकि पंत से पहले जेनसन जसप्रीत बुमराह से भी पंगा लेते हुए देखे गए थे जिसका जवाब भी बुमराह ने अपने ही अंदाज़ में दिया था।

फिलहाल इस टेस्ट की बात करें तो ऋषभ पंत की सेंचुरी की बदौलत भारत ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है और अब दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 200 रन चाहिए होंगे। ऐसे में अब सीरीज जीत का दारोमदार गेंदबाज़ों पर होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार