आईपीएल 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ ईशान किशन गज़ब के फॉर्म में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो एक और बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ मार्को जेनसन ने फील्डिंग में करिश्मा दिखाते हुए एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके इस कैच को देखकर खुद गेंदबाज अर्शदीप हैरान रह गए।

Advertisement

उनका ये कैच हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में देखने को मिला जब अर्शदीप के ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने लेग साइड पर हवाई फ्लिक किया और ऐसा लग रहा था कि ये गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी लेकिन तभी लंबे कद-काठी के खिलाड़ी मार्को जेनसन तेजी से दौड़ लगाते हुए सबसे पहले गेंद तक पहुंचे और एक हाथ से एक गजब के कैच को अंजाम दे दिया। उनके इस कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

किशन ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और एक छक्का भी देखने को मिला। ताजा समाचार लिखे जाने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट खोकर 17 ओवर में 196 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन अभी भी क्रीज पर हैं औऱ हैदराबाद की टीम चाहेगी कि वो अंत तक खड़े रहें और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाएं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडु मेंडिस

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार