14 दिसंबर। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए भारत के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारत के खिलाफ अबतक अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

पर्थ स्टेडियम पर जारी मैच में मार्कस हैरिस ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाकर कमाल कर दिया है। मार्कस हैरिस का पर्थ होम टाउन हैं और इस टेस्ट मैच में उनका पूरा परिवार भी मैच देखने पहुंचा है। देखें पूरा स्कोरकार्ड 

Advertisement

मार्कस हैरिस ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाया तो वहीं ऑप्टस स्टेडियम में किसी बल्लेबाज के द्वारा जमाया गया टेस्ट करियर में पहला अर्धशतक है।

मार्कस हैरिस ने जैसे ही अर्धशतक जमाया ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम इस युवा बल्लेबाज को बधाई देने के लिए खड़ा हो गया। पूरी ऑस्ट्रेलियाई खेमा मार्कस हैरिस की बल्लेबाजी देख झुम उठा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार