मार्कस स्टोइनिस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के दूसरे मुकाबले में 21 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन की तूफानी पारी खेली। पहली बार दिल्ली के लिए खेल रहे स्टोइनिस ने 20 गेंदों मे अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

इस तूफानी पारी के दौरान स्टोइनिस ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। सहवाग ने आईपीएल 2012 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड क्रिस मॉरिस के नाम हैं। मॉरिस ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच में 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 

Advertisement

आखिरी ओवर में दिल्ली ने 30 रन बटोरे। स्टोइनिस ने इस ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगाए। इसी ओवर में वह रन आउट हुए। स्टोइनिस ने आखिरी तीन ओवरों में 14 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उनके बल्ले से 49 रन निकले।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार