ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis ODI Retirement) ने गुरुवार (6 फरवरी) को तत्काल प्रभाव से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह अब टी-20 क्रिकेट पर फोकस करेंगे। बता दें कि 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में चुने गए थे। 

Advertisement

स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 26,69 की औसत से 1495     रन बनाए हैं, जिसमे एक शतक औऱ 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 146 रन रहा। वही गेंदबाजी में 48 विकेट हासिल किए। वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे। 

Advertisement

स्टोइनिस ने कहा, “ ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, और मैं हरे और सुनहरे रंग के मैदान में बिताए हर पल के लिए आभारी हूँ। यह एक आसान फैसला नहीं था, लेकिन मेरा मानना है कि मेरे लिए वनडे को अलविदा कहने  और अपने करियर के अगले अध्याय पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने का यह सही समय है।"

35 वर्षीय ऑलराउंडर साउथ अफ्रीका में खेली जा रही SA20 2025 में डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। हाल के दिनों में गेंदबाजी करते समय उन्हें हैमस्ट्रिंग में हल्की चोट आई थी। 

बता दें कि स्टोइनिस का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए तगड़ा झटका है। क्योंकि ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोट के चलते पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वहीं कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का भी टूर्नामेंट के लिए फिट होना मुश्किल है। जिसकी पुष्टि हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड कर चुके हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार