5 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भले ही हार्दिक पांड्या लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं खासकर अपनी बल्लेबाजी में धमाल मचा रहे हैं। हार्दिक पांड्या इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस समय तक हार्दिक पांड्या के नाम 28 छक्के वनडे में दर्ज हैं। 

Advertisement

इसके अलावा पांड्या ने टी- 20 इंटरनेशनल में 5 छक्के जमाए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी- 20 सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस कर इस बात को सिद्ध करने पर लगे होगें कि वो एक पूर्ण ऑलराउंडर हैं।  

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या ने कमाल कर दिया और अपनी बल्लेबाजी से ढ़ेरो रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 222 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी से भी धमाल मचाया और 6 विकेट चटकाए। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि पांड्या टी- 20 सीरीज में भी ऑलराउंड परफॉर्मेंस करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज देगा हार्दिक पांड्या को चुनौती►

 

ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस भी कंगारू टीम के लिए एक शानादार ऑलराउंडर हैं। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में मार्कस स्टोइनिस ने 5 मैच में 153 रन बनाए थे। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने अभी केवल 8 वनडे मैच खेले हैं और बल्लेबाजी का आलम ये है कि 18 छक्के लगा चुके हैं।

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

ऐसे में आगे भी मार्कस स्टोइनिस अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अच्छा परफॉर्मेंस करते रहे तो हो सकता है कि वनडे में सबसे तेज 50 छक्के का रिकॉर्ड मार्कस स्टोइनिस तोड़ देगें।

गौरतलब है कि वनडे में सबसे तेज 50 छक्का मारने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कोरे एंडरसन के नाम हैं। एंडरसन ने 33 पारियों में ही वनडे में 50 छक्के पूरा कर लिए थे। 
अब देखना होगा कि मार्कस स्टोइनिस और पांड्या में कौन इस रिकॉर्ड पर पहले पहुंचता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार