T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Advertisement

भारतीय टीम का टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 ही मैच हुए हैं और तीनों ही मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ये आंकड़ा फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।

Advertisement

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला 2021 में खेला गया था। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले 5 साल में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें काफी बदल चुकी हैं। भारतीय टीम की बात करें तो 5 साल पहले हुए मैच में सिर्फ 4 खिलाड़ी ऐसे थे जो मौजूदा टी20 विश्व कप खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी हैं ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इसके अलावा अन्य 7 खिलाड़ी या तो इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं या फिर टीम में जगह बना पाने में सफल नहीं रहे हैं।

उस मैच में ईशान किशन ने 4 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद पर 23 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को विकेट नहीं मिला था, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट निकाले थे।

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला 2021 में खेला गया था। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले 5 साल में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें काफी बदल चुकी हैं। भारतीय टीम की बात करें तो 5 साल पहले हुए मैच में सिर्फ 4 खिलाड़ी ऐसे थे जो मौजूदा टी20 विश्व कप खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी हैं ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इसके अलावा अन्य 7 खिलाड़ी या तो इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं या फिर टीम में जगह बना पाने में सफल नहीं रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में इन चारों खिलाड़ियों के पास दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में न सिर्फ पहली जीत दिलाने का मौका है, बल्कि भारत को चैंपियन बनाने का मौका भी है। पुराने आंकड़े या रिकॉर्ड बेहतर करने के लिए होते हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड ऐतिहासिक रूप से बेहतर कर सकती है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार