ऑकलैंड, 30 जनवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ईडन पार्क पर सोमवार को खेले गए पहले वन डे मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे ऑस्ट्रेलिया टीम हासिल नहीं कर पाई और 47 ओवरों में ऑल आउट हो गई।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने नील ब्रूम (73) और मार्टिन गुप्टिल (61) की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। इस पारी में जेम्स नीशम ने निजी तौर पर 48 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए, वहीं पेट कुमिंस ने दो विकेट लिए। इसके अलावा, मिशेल स्टार्क, जोश हैजलवुड, जेम्स फॉकनर और ट्रेविस हेड को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 47 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 280 रन ही बना सकी। टीम के लिए मार्कस ने 146 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया।

क्लिक कर के आगे पढ़ें....

 
Advertisement

मार्कस ने 117 गेंदों पर नौ चौके और 11 छक्के लगाए। वह वन डे प्रारूप में सातवें स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में पहले स्थान पर ल्यूक रोंची हैं। उन्होंने 23 जनवरी, 2015 को श्रीलंका के खिलाफ 170 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सेंटनर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, ट्रेंट बाउल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो-दो विकेट चटकाए, वहीं कॉलिन मुनरो और टिम साउथी को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

इस मैच में जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन डे मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वन डे मैच दो फरवरी को नेपियर में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार