दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने रविवार को आईपीएल-13 के क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बतौर ओपनर बल्ले से आक्रामक पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करके टीम को फाइनल तक पहुंचाया। स्टोइनिस ने बल्लेबाजी में 38 रन की आक्रामक पारी खेलने के अलावा गेंदबाजी में 26 रन देकर तीन विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद के बल्लेबाज केन विलियमसन मैच को दिल्ली से दूर लेकर जा रहे थे, लेकिन तभी स्टोइनिस ने ऑफ कटर गेंद पर विलियमसन को कगिसो रबादा के हाथों कैच कराकर मैच को दिल्ली के पक्ष में मोड़ दिया।

Advertisement

आउट होने से पहले कीवी कप्तान ने 44 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। स्टोइनिस ने विलियमसन को आउट करने से पहले वैसी ही गेंद पर मनीष पांडे को भी आउट किया था।

हैदराबाद को हराकर दिल्ली पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है, जहां अब मंगलवार को उसका सामना मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस होगा।
मुंबई के पास कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है और स्टोइनिस की धीमी तथा विविधता वाली गेंदें एक बार फिर से दिल्ली के लिए अहम हो सकती है।

स्टोइनिस ने मैच के बाद रविवार को कहा था, " मैं यह देखना चाहता था कि अपने ग्रिप को बदलने के बाद क्या मैं विकेट ले रहा हूं या वाइड यॉर्कर और धीमी गेंदों के साथ अपनी रणनीति बदल रहा हूं। इस प्रारुप में गेंदबाजी करना हमेशा से मुश्किल होता है। मैदान में उतरने से पहले योजना बनाना, अच्छे आइडिया के साथ उतरना और अपने कप्तान और कोच तथा अपनी रणनीति में अलग-अलग बल्लेबाजों से बात करना है।"

स्टोइनिस इस सीजन में अब तक 352 रन बनाने के अलावा 12 विकेट भी ले चुके हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार