साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर मैरिज़ैन कैप (Marizanne Kapp) ने रविवार (21 जून) को भारत के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में शानदार खेल से धमाल मचा दिया।
कैप ने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए, उन्होंने स्मृति मंधाना और ऋचा घोष को अपना शिकार बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के जड़े।
कैप साउथ अफ्रीका की पहली और दुनिया की छठी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में 500 या उससे ज्यादा रन और 25 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में कैप के 556 रन हो गए हैं, वहीं उनके नाम 556 रन दर्ज हैं।
महिला T20 वर्ल्ड कप में 500 रन और 25 विकेट का डबल
स्टेफनी टेलर (1088, 33)
नैट साइवर-ब्रंट (832, 26)
सोफी डिवाइन (852, 29)
डिएंड्रा डॉटिन (802, 32)
एलिस पेरी (559, 42)
मैरिज़ेन कैप (556, 37)
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टॉप स्कोरर रही शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 31 रन, दीप्ति शर्मा ने 21 गेंदों में 29 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदो में 24 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका टीम की शुरूआत खराब रही और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (20) और एनेरी डर्कसन (0) 25 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गई। इसके बाद कैप और तज़मिन ब्रिट्स ने मिलकर पारी को संभाला। कैप और ब्रिट्स ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 97 रनों की तूफानी साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल की।