महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ग्रुप की तीन टीमों के प्रदर्शन को बेहतर करने की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रमोट कर दिया गया है। महेला जयवर्धने के बाद अब कौन होगा मुंबई इंडियंस का नया कोच? ये सवाल फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 सीज़न से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर को हेडकोच घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मार्क बाउचर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के हेडकोच के पद से इस्तीफा दिया था। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2022 के समापन के बाद मार्क बाउचर साउथ अफ्रीकी टीम से अलग हो जाएंगे। मार्क बाउचर मुंबई इंडियंस के हेडकोच बनने की रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच SA20 लीग में MI केप टाउन के हेडकोच के रूप में कार्यभार संभालने के लिए सबसे आगे हैं। 

मार्क बाउचर ने दिसंबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के कोच की भूमिका संभाली थी। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने में मार्क बाउचर की कोचिंग का अहम योगदान था। साउथ अफ्रीकी टीम फिलहाल आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में टॉप-2 में बनी हुई है। बता दें कि मुंबई इंडियंस की आईपीएल के पिछले सीजन में काफी शर्मनाक हार हुई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार