New Zealand Updated T20I Squad Vs India T20I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज (NZ vs IND T20) का आगाज होगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को एक साथ दो झटके लगे हैं। कीवी टीम के दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने उनकी रिप्लेसमेंट भी घोषित कर दी है।

चैपमैन और फॉल्कस हुए चोटिल: BLACKCAPS ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट  से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "चोट के कारण मार्क चैपमैन और जैक फॉल्कस भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।"

उन्होंने मार्क चैपमैन और जैक फॉल्कस की चोट की भी जानकारी दी। चैपमैन को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। ये चोट उन्हें पिछले महीने यूरोपियर टी20 प्रीमियर लीग के दौरान लगी थी। दूसरी तरफ जैक फॉल्कस हिप फ्लेक्सर इंजरी से परेशान हैं। उन्हें कैंटरबरी में ट्रेनिंग सेशन के दौरान ये चोट आई।

क्लार्कसन और टिकनर को मिली जगह: न्यूजीलैंड  ने मार्क चैपमैन की जगह टी20 स्क्वाड में एक बैटिंग ऑलराउंडर को चुना है, जो कि जो क्लार्कसन हैं। 29 वर्षीय क्लार्कसन न्यूजीलैंड के लिए 6 वनडे और 13 टी20 खेल चुके हैं। उन्होंने T20I में 151 रन बनाए हैं और 6 विकेट झटके हैं।

बात करें फॉल्कस की रिप्लेसमेंट की तो कीवी स्क्वाड में ब्लेयर टिकनर को चुना गया है। 32 वर्षीय टिकनर न्यूजीलैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेलने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अब तक 6 टेस्ट, 18 वनडे और 18 ही टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज बनाम भारत: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार