ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने पिछले पांच दशकों के अपने पांच बेस्ट बल्लेबाजों का चुनाव किया है। उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के दो-दो क्रिकेटरों को चुना है। भारतीय खिलाड़ियों में टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली का नाम शामिल है। इसके अलावा उन्होंने एक खिलाड़ी अपने देश से ही चुना है। 

Advertisement

मार्क टेलर ने जिन दो वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का चुनाव किया है उसमें दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा शामिल है। इसके अलावा उन्होंने अपने ही देश के स्टीव स्मिथ को भी चुना है। एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार शतक लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका  निभाई थी। 

Advertisement

मार्क टेलर द्वारा पिछले पांच दशकों में चुने गए पांच बेस्ट बल्लेबाज 

विव रिचर्ड्स

सचिन तेंडुलकर

ब्रायन लारा

Advertisement

विराट कोहली

स्टीव स्मिथ

रिचर्ड्स, लारा और सचिन क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। वहीं कोहली और स्मिथ मौजूदा समय के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार है। इस बात का अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता हैं। कोहली क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा दिखा रहे है। वहीं स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में अलग ही लेवल पर बल्लेबाजी कर रहे है। 

Advertisement

आपको बता दे कि विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर खेले जानें वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बार फिर से एक्शन में दिखाई देंगे। सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी। विराट की कोशिश होगी कि इस सीरीज में वो जमकर रन बनाये क्योंकि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। भारत वेस्टइंडीज दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेलेगी। 

Also Read: Live Scorecard

ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन स्टीव स्मिथ की बात करें तो वो एशेज 2023 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उनकी टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। ये स्मिथ के टेस्ट क्रिकेट का 100वां मैच है। ऐसे में वो इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जिताने की पूरी कोशिश करेंगी। तीसरे टेस्ट मैच को जीतते ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अपना कब्जा जमा लेगी।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार