Pakistan vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne Run Out) पाकिस्तान के खिलाफ करांची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। लाबुशेन ने 9 गेंदों का सामना किया और नौमन अली की गेंद पर रन चुराने के चक्कर में साजिद अली (Sajid Ali) के हाथों रनआउट हो गए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर लाबुशेन ने मिड-ऑफ की तरफ शॉट खेला। वहां फील्डिंग कर रहे साजिद ने गेंद पकड़कर तेजी से थ्रो कर स्टंप्स बिखेर दी। रिप्ले में पता चला कि लाबुशेन का बल्ला क्रीज से कुछ इंच दूर रह गया था। 

Advertisement

बता दें कि 27 साल बाद ऐसा हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का नंबर 3 बल्लेबाज 0 के स्कोर पर रनआउट हुए है। इससे पहले 1995 में पूर्व बल्लेबाज जो एंजेल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 0 के स्कोर पर रनआउट हुए थे। 

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया औऱ डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने मिलकर टीम को शानदार शुरूआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद 91 रन के कुल स्कोर पर लाबुशेन के रूप में दूसरा झटका लगा। 

गौरतलब है कि रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार