एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत और सीरीज में बने रहने के लिए 435 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में 349 रनों पर ऑलआउट हुई और पहली पारी में 85 रनों की बढ़त के चलते उन्होंने इंग्लैंड के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा। इसके बाद 435 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर निराशाजनक रही है। 13 ओवर में इंग्लैंड ने 46 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं। बेन डकेट 4 और ओली पोप 17 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

ओली पोप को तो आप बदकिस्मत भी कह सकते हैं क्योंकि स्लिप में मार्नस लाबुशेन ने एक हाथ से गजब का कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर, पैट कमिंस ने एक बार फिर कंसिस्टेंसी के साथ गेंद फेंकी और पोप ने सख्त हाथों से उसे डिफेंड करने की गलती कर दी। गेंद पोप के बल्ले के बाहरी किनारे से लगी और स्लिप की तरफ चली गई ऐसा लग रहा था कि गेंद स्लिप तक पहुंचने से पहले ही गिर जाएगी लेकिन मार्नस लाबुशेन के इरादे कुछ और ही थे।

Advertisement

उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाई और बाएं हाथ से अपने जीवन का सबसे शानदार कैच पूरा कर लिया। उनके इस गजब के कैच को देखकर वहां मौजूद फैंस के साथ-साथ कमेंटेटर्स भी दंग रह गए और ऑस्ट्रेलियाई टीम का सेलिब्रेशन सबकुछ बयां कर रहा था। वहीं, पोप को अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं हुआ और वो निराश चेहरा लेकर पवेलियन की ओर चल दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत 4 विकेट पर 271 रन से की। हेड ने 142 और कैरी ने 52 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। हेड 219 गेंद पर 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से 170 रन की पारी खेलकर आउट हुए। हेड और कैरी के बीच पांचवें विकेट के लिए 162 रन की बेहद अहम साझेदारी हुई। हेड का विकेट गिरने के बाद एलेक्स कैरी 72 रन बनाकर आउट हुए। कैरी का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी जल्द ही 349 रन पर सिमट गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार