ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड और तस्मानिया के बीच शेफील्ड शील्ड 2022-23 के दूसरे मैच के दूसरे दिन के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसे देखकर आप यही कहेंगे कि क्रिकेट में अभी भी ज़ेंटलमेंन स्पीरिट ज़िंदा है। इस मैच में क्वींसलैंड के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने अपनी टीम को कमांडिंग पोजिशन में पहुंचाते हुए अपना 24वां प्रथम श्रेणी शतक लगाया। 26 नॉटआउट के अपने ओवरनाइट स्कोर से आगे खेलते हुए लाबुशेन ने 19 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 (234) का स्कोर बनाया।

Advertisement

इस दौरान लाबुशेन ने सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स (85) के साथ दूसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी भी की। हालांकि, जिस तरह से लाबुशेन आउट होकर पवेलियन लौटे उसने फैंस का दिल जीत लिया। लाबुशेन पीटर सिडल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे और अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड की उंगली खड़ी होने से पहले ही उन्होंने चलना शुरू कर दिया।

Advertisement

ये 93 वें ओवर की चौथी गेंद थी जब तस्मानिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने लाबुशेन की पारी पर ब्रेक लगाई। लाबुशेन गेंद की लाइन को नहीं समझ पाए और वो गेंद को छोड़ बैठे। इसके बाद गेंद उनके पैड्स पर जा लगी और लाबुशेन ने अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड की उंगली उठने का इंतजार भी नहीं किया और ड्रेसिंग रूम की ओर चलना शुरू कर दिया।

लाबुशेन को वॉक करता देख फॉक्स क्रिकेट के कमेंटेटर भी हैरान रह गए और बोले, "वो चला गया है। जैसे ही उसने गेंद को छोड़ा था वो जानता था कि ये स्टंप्स में जा रही है। वो कभी नहीं रूकने वाला था। उन्होंने चलना शुरू कर दिया।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार