न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) ने स्कॉटलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गुप्टिल ने 56 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। गुप्टिल बेशक टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

सिक्सर किंग का कमाल

Advertisement

गुप्टिल टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले गुप्टिल दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इस फॉर्मेट में छक्कों के मामले में दूसरे नंबर वर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम कुल 134 छक्के दर्ज हैं।

इस मुकाबले के बाद गुप्टिल के कुल 154 छक्के हो गए हैं। 

3000 रन पूरे

अपनी पारी का पहला छक्का जड़ते ही गुप्टिल ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रन पूरे किए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (3225 रन) ने ही यह कारनामा किया था।

Advertisement

कोहली ने सिर्फ 81 पारियों में 3000 टी-20 इंटरनेशनल पूरे किए थे, जबकि गुप्टिल ने इसके लिए 101 पारियां खेली हैं।   

एक अनचाहा रिकॉर्ड भी

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

गुप्टिल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार नाइनटीज (90 से 99 के बीच) पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी बार उनके करियर में ऐसा हुआ है। उनके अलावा क्रिस गेल, शिखर धवन, एलेक्स हेल्स और पॉल स्टर्लिंग दो-दो बार इस फॉर्मेट में नाइनटीज के स्कोर पर आउट हुए हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार