टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और उनका ये फैसला कीवी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल की मेहरबानी से बिल्कुल सही साबित हुआ। न्यूज़ीलैंड को एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन गुप्टिल ने इस अहम मुकाबले में टेस्ट जैसी बल्लेबाज़ी की जिसके चलते कीवी टीम दबाव में नजर आई।

Advertisement

गुप्टिल ने एडम जैम्पा की गेंद पर आउट होने से पहले 35 गेंदों में 28 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 80 का रहा और जहां तक बाउंड्री की बात है तो उनके बल्ले से सिर्फ 3 चौके देखने को मिले। उनकी इस पारी के चलते कीवी टीम काफी दबाव में दिखी और पहले 10 ओवर में तो टीम का स्ट्राइक रेट 6 का भी नहीं रहा।

Advertisement

अब अगर इस मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाती है तो कहीं न कहीं इसके जिम्मेदार मार्टिन गुप्टिल ही होंगे। वहीं, गुप्टिल भी अपने इस प्रदर्शन से नाखुश होंगे क्योंकि बड़े स्टेज और बड़े मैच में जिस तरह के प्रदर्शन की उनसे उम्मीद थी उन्होंने बिल्कुल उसके उल्ट प्रदर्शन किया।

वहीं, अगर इस मुकाबले की बात करें तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक न्यूज़ीलैंड ने 15.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन अर्द्धशतक बनाकर खेल रहे हैं और यहां से कीवी फैंस अपने कप्तान से उन्हें एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने की आस लगाए बैठे होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार