न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill 160 Runs)  ने सोमवार (10 फरवरी) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए लेजेंड्स 90 लीग के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया

Advertisement

छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने बिग बॉयज यूनिकारी के खिलाफ गुप्टिल ने ओपनिंग करते हुए 49 गेंदों में 326.53 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 160 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 छक्के औऱ 12 चौके जड़े। अपनी इस पारी में उन्होंने 144 सिर्फ बाउंड्री के जरिए ही बनाए। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स की टीम को गुप्टिल ने तूफानी शुरूआत दी। गुप्टिल ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी के 12वें ओवर मे उन्होंने इशान मल्होत्रा के एक ओवर में 29 रन बनाए और 34 गेंदों मे अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास का पहला शतक है। गुप्टिल ने अपने अगले 50 रन सिर्फ 13 गेंदों में पूरा किए और 160 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। 

गुप्टिल ने ऋषि धवन के साथ मिलकर 240 रन की साझेदारी की और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने 15 ओवर में बिना किसी के नुकसान पर 240 रन बनाए। यह इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है और पहली बार किसी टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार किया है।  धवन ने 42 गेंदों में नाबाद 76 रन की नाबाद पारी खेली। 

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिग बॉयज यूनिकारी की शुरूआत बहुत खराब रही। सौरभ तिवारी (37) और रॉबिन बिष्ट की पारियों के दम पर टीम ने वापसी की, लेकिन निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट गवाकर 151 रन ही बना सकी, जिससे छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने 89 रन की जीत हासिल की। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

छत्तीसगढ़ की यह लगातार तीसरी जीत है और इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार