आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम फाइनल में पहुंच गई है। अब धोनी की टीम जब रविवार को फाइनल में खेलने उतरेगी तो उनके पास मुंबई इंडियंस (MI) के पांच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने अब तक चार खिताब जीते हैं लेकिन रोहित शर्मा की टीम पांच आईपीएल खिताब के साथ उनसे आगे है।

Advertisement

मौजूदा सीजन में सीएसके के लिए कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है लेकिन सीएसके की सफलता के पीछे सबसे बड़े कारणों में से एक श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फॉर्म भी रही है, जो एमएस धोनी के संरक्षण में काफी निखर कर सामने आए हैं। 20 वर्षीय पथिराना ने पिछले सीज़न में सिर्फ दो मैच खेले थे लेकिन मौजूदा सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 19.24 की औसत से 17 विकेट लिए और चेन्नई को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Advertisement

रविवार को होने वाले फाइनल से पहले धोनी ने चेन्नई में पथिराना के परिवार से मुलाकात की। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें युवा खिलाड़ी की बहन विशुका पथिराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कीं और धोनी के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विशुका ने कैप्शन में लिखा, "अब हमें यकीन है कि मल्ली (मथीशा पथिराना) सुरक्षित हाथों में है जब थाला ने कहा कि आपको मथीशा के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, वो हमेशा मेरे साथ है। ये पल मेरे सपने से भी परे थे।"

विशुका की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस धोनी के इस जेस्चर के लिए उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, पथिराना का काम अभी खत्म नहीं हुआ है उन्हें फाइनल मुकाबले में भी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा अगर वो ऐसा करने में सफल रहे तो यकीन मानिए महेंद्र सिंह धोनी एक और आईपीएल ट्रॉफी के साथ आपको दिखाई देंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार