Matt Henry Clean Bowled Cameron Green: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी पहली पारी में न्यूज़ीलैंड से 38 रन पीछे है। इसस पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड टीम 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली।  इसके अलावा मैट हैनरी ने 29 रन, कप्तान टिम साउदी ने 26 रन बनाए।

Advertisement

मैट हेनरी ने बल्ले से योगदान देने के साथ ही गेंद से भी धमाल मचाया। ऑस्ट्रेलिया के पहले दिन जो चार विकेट गिरे उसमें से तीन विकेट हेनरी ने ही निकाले। इन तीन विकेटों में कैमरून ग्रीन का बड़ा विकेट भी शामिल था। ग्रीन को हेनरी ने ऐसी गेंद़ डाली जिस पर शायद दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आउट हो जाता।

Advertisement

हेनरी ने 27वें ओवर में एक ड्रीम इनस्विंगर डाली जिस पर ग्रीन सिर्फ पोज़ देते रह गए और उनकी गिल्लियां उड़ गईं। ग्रीन को बोल्ड करने के बाद हेनरी का सेलिब्रेशन देखने लायक था। उनकी इस शानदार गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 31 रन देकर 5 विकेट हासिल कियए। जबकि मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, कप्तान पैट कमिंस और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, स्कॉट कुगलेइजन, मैट हेनरी, टिम साउदी (कप्तान), बेन सियर्स।

Advertisement

Also Read: Live Score

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया: स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार