New Zealand Probable Playing XI For 2nd ODI Vs India: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd ODI) शनिवार, 07 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम मे खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की पूरी संभावना है। वो पहला वनडे भारत से 5 विकेट से हार चुके है। इसी के साथ भारत ने उन पर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
मैट हेनरी की होगी वापसी: न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर है कि उनके तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी वेलिंगटन वनडे के लिए पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो ऑकलैंड वनडे से पहले अभ्यास के दौरान डेवोन कॉनवे से टकराकर चोटिल हो गए थे। इस कारण उन्हें पहला वनडे मिस करना पड़ा था।
मैट हेनरी की वापसी से न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज़ी को मजबूती मिलेगी। 34 वर्षीय हेनरी अब तक 95 वनडे में 172 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा हेनरी ने 35 टेस्ट में 152 विकेट और 45 टी20 इंटरनेशनल में 53 विकेट झटके हैं। उन्हें नाथन स्मिथ या ब्लेयर टिकनर की जगह XI में जोड़ा जा सकता है।
न्यूजीलैंड की स्क्वाड में बदलाव: मेजबान टीम ने अपनी ODI स्क्वाड में एक बदलाव किया है। डेवोन कॉनवे जोकि प्रैक्टिस के दौरान मैट हेनरी से टकराकर चोटिल हुए थे, वो पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह निक केली को स्क्वाड में शामिल किया है। 33 वर्षीय केली ने 8 वनडे में 33.12 की औसत से 265 रन बनाए हैं। मेजबान चाहे तो केली को टिम सेफर्ट की जगह वेलिंगटन वनडे खिला सकते हैं।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ/ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैट हेनरी।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड टीम: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी।