10 जनवरी। बिग बैश लीग में होबार्ट हरीकेंस और ब्रिसबेन हीट के बीच मैच के दौरान एक अनोखी घटना घटी जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। हुआ ये कि मैच के दौरान मैथ्यू वेड का कैच मिड विकेट पर फील्डर रेन शॉ ने हैरान करने वाला कैच पकड़ा। 

Advertisement

हुआ ये कि मैथ्यू वेड ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला जिसे रेन शॉ ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ने की कोशिश की। जैसे ही रेन शॉ ने हवा में छलांग लगाई तो उन्होंने गेंद को पकड़ लिया लेकिन सही ढ़ंग से संतुलन नहीं बना पाने के कारण रेन शॉ सीमा रेखा के अंदर आ गए लेकिन तबतक रेन शॉ ने समय रहते गेंद हवा में फेंक दिया।

Advertisement

इसके बाद रेनशॉ ने चालाकी से काम लिया और बाउंड्री के बाहर हवा में उछलकर फिर से गेंद पकड़कर हवा में ही दूसरे साथी खिलाडी की तरफ फेंक दिया। जिसे टॉम बैंटन ने कैच कर लिया। 

अंपायर ने मैथ्यू वेड को आउट करार दे दिया लेकिन इसके बाद इस कैच को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इस बात की थी कि रेन शॉ गेंद को फेंकने के बाद भी सीमा रेखा के बाहर ही खड़े रह गए थे।

जिसके बाद फिर क्रिकेट के नियम को लेकर बहस होने लगी। वैसे  एमसीसी ने भी इस कैच को जायज ठहराया है और कहा कि बल्लेबाज आउट ही होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार